अक्टूबर 18, 2024 9:46 अपराह्न

printer

हर भाषा महत्वपूर्ण है और हर भाषा का अपना गौरव है: आर.एन. रवि

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कहा है कि हर भाषा महत्वपूर्ण है और हर भाषा का अपना गौरव है। दूरदर्शन चेन्नई में दूरदर्शन तमिल की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित हिंदी माह समारोह में अपने भाषण में उन्होंने कहा कि छात्र हिंदी सीखने के लिए उत्साहित हैं। राज्यपाल ने कहा कि तमिलनाडु ने भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और तमिल विचारक और कवि राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राज्यपाल ने राष्ट्र निर्माण में दूरदर्शन की भूमिका की सराहना की और सटीक जानकारी प्रसारित करने और किसी भी तरह का पक्षपात न करने के लिए भी इसकी सराहना की।