जुलाई 18, 2025 9:36 अपराह्न

printer

यूरोपीय संघ ने बैंकिंग, ऊर्जा और सैन्य-औद्योगिक क्षेत्रों सहित रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध पैकेज को मंजूरी दी

यूक्रेन में रूस के संघर्ष को लेकर यूरोपीय संघ, बैंकिंग, ऊर्जा और सैन्य-औद्योगिक क्षेत्रों पर लक्षित 18वें प्रतिबंध पैकेज पर सहमत है। इस प्रतिबंध पैकज में रूस के तेल और ऊर्जा उद्योग को और अधिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से एक नई गतिशील तेल मूल्य सीमा भी शामिल है।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने दावा किया कि इस प्रतिबंध से रूस की युद्ध मशीन को क्षति पहुंचेगी। यह प्रतिबंध जारी संघर्ष के अंत तक लागू रहेंगे। प्रतिबंध पैकज से रूस की नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइनों से गैस की सप्‍लाई भी प्रभावित होगी। यूरोपीय संघ के इस निर्णय से रूस का वित्तीय क्षेत्र भी प्रभावित होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला