मई 13, 2026 1:06 अपराह्न

printer

पर्यावरण मंत्रालय विशाल बिल्लियों के संरक्षण के लिए देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय विशाल बिल्लियों के संरक्षण संबंधी उपलब्धियों को उजागर करने और इंटरनेशनल बिग कैट अलाइंस- आईबीसीए के लक्ष्यों को बढ़ावा देने के लिए देश भर में विशेष कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित करेगा।

सम्मेलन के पूर्वगामी कार्यक्रमों में भारत की पांच प्रमुख जंगली बिल्ली प्रजातियों – बाघ, एशियाई शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ और चीता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच संरक्षण के प्रयासों, चुनौतियों और सहयोग को प्रदर्शित किया जाएगा। ये विषयगत कार्यक्रम गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किए जाएंगे।

भारत इस वर्ष पहली जून को नई दिल्ली में पहले आईबीसीए शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इसमें सदस्य और पर्यवेक्षक देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्‍यक्षों के भाग लेने का कार्यक्रम है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला