पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज 2025 के पहले कैप्टिव-ब्रेड ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, जीआईबी चूजे की खबर साझा की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री यादव ने कहा कि 12 फरवरी को 4 वर्षीय मादा रीवा ने अंडा दिया था। इसे प्रोजेक्ट जीआईबी टीम द्वारा कृत्रिम रूप से निकाला गया।
श्री यादव ने इस बात पर बल दिया कि भारत न केवल पर्यावरण को बचा रहा है, बल्कि अपने पारिस्थितिकी तंत्र को भी बहाल कर रहा है। उन्होंने इसे संभव बनाने के लिए अथक परिश्रम करने वाले सभी लोगों को बधाई दी।