हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि हॉकी पुरूष एशिया कप 2025 के बिहार के राजगीर में होने वाले सभी मैचों के लिए आगंतुकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। प्रतियोगिता 29 अगस्त से सात सितम्बर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगी। भारत, जापान, चीन, कजाख्स्तान, मलेशिया, कोरिया और बांग्लादेश प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 2026 एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफायर भी है।
भारत, जापान, चीन और कजाख्स्तान पूल-ए में हैं। ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम का मुकाबला 29 अगस्त को चीन से, 31 अगस्त को जापान से और एक सितम्बर को कजाख्स्तान से होगा।
हॉकी इंडिया के प्रमुख दिलीप तिर्की यह प्रतियोगिता भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि लोगों में हॉकी के प्रति उत्साह और रूचि बढाने के लिए निशुल्क प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।