ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि बिजली एक मूलभूत आवश्यकता है और आम आदमी तक सस्ती बिजली की पहुंच सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सौभाग्य योजना और पीएम सूर्य घर जैसी योजनाओं के माध्यम से अब देश के दूरस्थ क्षेत्रों तक बिजली पहुंच चुकी है, जिनमें सीमावर्ती इलाके भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस शिखर सम्मेलन ने नीति निर्माता, उद्योगपति, निवेशक और नवप्रवर्तक को एक मंच प्रदान किया है, जो ऊर्जा क्षेत्र को आकार देने वाले प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ आए हैं। श्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि अगला शिखर सम्मेलन 2028 में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि स्टार्टअप, नवाचार को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
News On AIR | मार्च 22, 2026 5:42 अपराह्न
आम आदमी तक सस्ती बिजली की पहुंच सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक: ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल