अक्टूबर 15, 2025 12:05 अपराह्न

printer

इंग्‍लैंड ने लातविया को क्‍वालिफायर मुकाबले में हराकर फीफा विश्‍वकप के लिए क्‍वालिफाई किया

इंग्‍लैंड ने आज लातविया के रीगा में लातविया की टीम को क्‍वालिफायर मुकाबले में 5-0 से हराकर अगले वर्ष होने वाले फुटबॉल फीफा विश्‍वकप के लिए क्‍वालिफाई कर लिया है।

   

कप्तान हैरी केन ने दो गोल दागकर टीम को शानदार जीत दिलाई। एंथनी गॉर्डन ने 26वें मिनट में पहला गोल किया।

   

सभी छह मैच जीतने के साथ, इंग्लैंड ग्रुप-के में 18 अंकों के साथ शीर्ष पर है।

 

अन्य मैचों में, सर्बिया ने अंडोरा को 3-1 से, इटली ने इज़राइल को 3-0 से और स्पेन ने बुल्गारिया को 4-0 से हराया।