अगस्त 1, 2025 7:59 अपराह्न

printer

प्रवर्तन निदेशालय ने देश के कई शहरों में की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत दिल्ली, अहमदाबाद, भावनगर, भुज, गुड़गांव, कोलकाता और लुधियाना में कई स्थानों पर छापेमारी की है। यह अभियान वर्ष 2018 से 2021 की अवधि के दौरान एक्सिस म्यूचुअल फंड की बिक्री में लिप्त कुछ संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा अर्जित अवैध लाभ के संबंध में चलाया गया।

 

आरोप है कि एक्सिस म्यूचुअल फंड के तत्कालीन फंड मैनेजर, वीरेश जोशी ने एक्सिस म्यूचुअल फंड की बिक्री की गोपनीय जानकारी का दुरुपयोग किया और भारी अवैध लाभ कमाया। आरोपी ने एक्सिस म्यूचुअल फंड के निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की है। उसके पास दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला