मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 30, 2024 5:48 अपराह्न | west bengal-strike

printer

पश्चिम बंगाल के हिल एंड डोर्स क्षेत्र के कर्मचारी संघो ने 20 प्रतिशत बोनस की मांग को लेकर 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया

पश्चिम बंगाल के हिल एंड डोर्स क्षेत्र के आठ कर्मचारी संघो ने दुर्गा पूजा से पहले 20 प्रतिशत बोनस की मांग को लेकर 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है। जलपाईगुड़ी और उत्तर बंगाल के अन्य जिलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज वापस कोलकाता आ रही हैं।

 

बागडोगरा हवाई अड्डे पर सुश्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हडताल की कोई संस्कृति नहीं है। गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया है कि वे चाय बागान श्रमिकों की हड़ताल का न तो समर्थन करते हैं और न ही विरोध करते हैं।

 

    इस बीच मुख्य सचिव मनोज पंत ने श्रम सचिव के साथ बैठक की। राज्य सरकार ने गतिरोध समाप्त करने के लिए आज बैठक बुलाई है।