जनवरी 5, 2026 12:57 अपराह्न

printer

पिछले 11 वर्ष में देश में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन और निर्यात कई गुना बढ़ोत्तरी दर्ज: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि पिछले ग्यारह वर्ष में देश में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन छह गुना और निर्यात आठ गुना बढ़ गया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्णव ने कहा कि एप्पल ने वर्ष 2025 में 50 अरब डॉलर मूल्य के मोबाइल फोन निर्यात किए। उन्होंने कहा कि इस प्रगति से इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद शीर्ष तीन निर्यातित वस्तुओं में शामिल हो गए हैं।

श्री वैष्‍णव ने कहा कि चार सेमीकंडक्टर संयंत्रों में इस वर्ष वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में इस समय 25 लाख रोजगार हैं। इनमें से कई कारखानों में एक ही स्थान पर 5 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। श्री वैष्‍णव ने कहा कि कुछ संयंत्रों में एक ही स्थान पर 40 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत डिजाइन, विनिर्माण, संचालन प्रणाली, अनुप्रयोग, सामग्री और उपकरण सहित संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में एक प्रमुख उत्‍पादक देश बन जाएगा।