अप्रैल 29, 2025 7:17 पूर्वाह्न

printer

स्‍पेन और पुर्तगाल में धीरे-धीरे बहाल हो रही है बिजली आपूर्ति 

 
 
स्‍पेन और पुर्तगाल में बिजली आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल हो रही है। बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने से इन दोनों देशों में जनजीवन ठप्‍प सा हो गया था। इसके कारण विमानों और सार्वजनिक परिवहन की आवाजाही थम गई थीं और अस्‍पतालों की सेवाएं बाधित थीं।
 
 
बिजली आपूर्ति संकट के मद्दे नजर स्‍पेन के गृह मंत्रालय ने राष्‍ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया था और पूरे देश में तीस हजार पुलिसकर्मी तैनात किये थे। स्‍पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने पुष्टि की है कि देश में लगभग आधे हिस्‍से में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनिग्रो ने बिजली संकट के पीछे साइबर हमला  होने की बात से इन्‍कार किया है। पुर्तगाल के बिजली आपूर्ति संगठन ने कहा है कि ग्रिड को पूरी तरह स्थिर करने में एक हफ्ते का समय लग सकता है।
 
 
फ्रांस के कुछ हिस्‍सों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला