महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम कल घोषित किए गए। भारतीय जनता पार्टी को 12 में से 6 जिला परिषदों में सबसे अधिक सीटें मिली हैं। भाजपा ने राज्य की कुल 731 जिला परिषद सीटों में से 225 सीटें जीती हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 165 और शिवसेना ने 162 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने 55 सीटें, शरद चंद्र पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 26 और उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 43 सीटें जीती हैं। आज प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 125 पंचायत समितियों की कुल एक हजार 462 सीटों में से भाजपा ने अधिकतम 459 सीटें जीती हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 306 सीटें, शिवसेना ने 302 और कांग्रेस ने 97 सीटें जीती हैं। उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना ने 89 सीटें जीती हैं, जबकि शरद चंद्र पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 46 सीटें जीती हैं। भाजपा ने सतारा, सोलापुर, छत्रपति संभाजी नगर, परभणी, सिंधुदुर्ग और धारशिव में सबसे अधिक सीटें जीती हैं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पुणे और कोल्हापुर में, शिवसेना ने रत्नागिरी और रायगढ़ में, शरद चंद्र पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सांगली में और कांग्रेस ने लातूर में सबसे अधिक सीटें जीती हैं।