मार्च 29, 2026 9:59 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी में चुनाव तैयारियां तेज, ईवीएम-वीवीपैट के दूसरे रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी

पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत, मतदान केंद्रों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-ईवीएम और वीवीपीएटी आवंटित करने के लिए आज दूसरी बार  प्रक्रिया पूरी की गई।

 यह प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित ईवीएम प्रबंधन प्रणाली 2.0 सॉफ्टवेयर का उपयोग करके पुद्दुचेरी, माहे और यानम क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में संपन्न की गई। यह प्रक्रिया चुनाव अधिकारियों की देखरेख में उम्मीदवारों, उनके प्रतिनिधियों और सामान्य पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में हुई।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आवंटित ईवीएम और वीवीपीएटी की मतदान केंद्रवार सूची आरक्षित मशीनों का विवरण चुनाव उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के साथ साझा किया गया। आज आवंटित मशीनों का उपयोग मतदान के दिन संबंधित मतदान केंद्रों पर किया जाएगा।