निर्वाचन आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। आयोग नई दिल्ली में दोपहर बाद 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की घोषणा करेगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल अगले महीने की 26 तारीख को समाप्त होने वाला है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त होगा।
महाराष्ट्र में 288 और झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न राज्यों में तीन लोकसभा सीटों और लगभग 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा करने की उम्मीद है। इस बीच, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए आज शाम नई दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने की संभावना है।