मार्च 16, 2026 10:29 अपराह्न

printer

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। डीएन हरिकिरण प्रसाद को करूर का एसपी और डीवी किरण श्रुति को इरोड का एसपी बनाया गया है। सुजीत कुमार को नागपट्टिनम का एसपी और डॉ. एन श्रीनाथ को विरुधुनगर का एसपी नियुक्त किया गया है।

 

आयोग ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि अधिकारियों के नए कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट कल सुबह 11 बजे तक भेज दी जाए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस सम्मेलन में आश्वासन दिया था कि तमिलनाडु समेत अन्‍य राज्यों में इस बार चुनाव प्रलोभन मुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होंगे। इसी उद्देश्य के तहत चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं।