लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाने के बाद झारखंड में भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। पार्टी की नेता और राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए। इधर, भाजपा ने इस पर तंज कसा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि भ्रम फैलाना राहुल गांधी की आदत बन गयी है।
Site Admin | अगस्त 12, 2025 1:07 अपराह्न
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब दे चुनाव आयोग: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
