चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के तहत तीसरी पूरक मतदाता सूची जारी कर दी है। इसकी घोषणा कल देर रात की गई। हालांकि, सूची में शामिल या बाहर किए गए मतदाताओं की सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। यह प्रकाशन राज्य की मतदाता सूची के चल रहे पुनरीक्षण की प्रक्रिया में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
इससे पहले, 28 फरवरी को चुनाव आयोग ने आंशिक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी। फिर, 23 मार्च और 28 मार्च को दो पूरक सूचियां जारी की गईं थीं। आयोग के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पूरक सूचियों को प्रतिदिन प्रकाशित करने के लिए अदालत से अनुमति मांगी है। जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उन्हें न्यायाधिकरण में अपील करने का मौका मिलेगा, जो उनके मामलों की समीक्षा करेगा।