निर्वाचन आयोग ने मतदान वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान-केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इनमें सहायता बूथ, पीने का पानी, छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र, शौचालय, दिव्यांगों के लिए सुविधाएं, मानक मतदान-कक्ष शामिल हैं।
आयोग ने जागरूकता बढ़ाने के लिए मतदान-केंद्रों पर पोस्टर लगाने का निर्देश भी दिया है। इस पोस्टर में मतदान-केंद्र का विवरण, उम्मीदवारों की सूची, क्या करें और क्या न करें, मान्य पहचान दस्तावेजों की सूची और मतदान प्रक्रिया की जानकारी शामिल होंगी।