मार्च 18, 2026 5:12 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों के लिए 25 लाख से ज्यादा अधिकारियों की तैनाती की

निर्वाचन आयोग ने आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 25 लाख से ज्यादा अधिकारियों की तैनाती की है। 15 लाख मतदान कर्मी, आठ लाख 50 हजार सुरक्षाकर्मी और अन्य अधिकारी शामिल हैं।

आयोग के अनुसार आम चुनाव और उपचुनाव के दौरान निगरानी के लिए आठ सौ 32 विधानसभा क्षेत्रों में एक हजार से अधिक केंद्रीय पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इनमें पांच सौ 57 सामान्य पर्यवेक्षक, एक सौ 88 पुलिस पर्यवेक्षक और तीन सौ 66 व्यय पर्यवेक्षक शामिल हैं।