मार्च 17, 2026 10:04 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की

निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव और 6 राज्यों में उपचुनावों के लिए एक हजार एक सौ ग्यारह केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। आयोग ने बताया कि इनमें से 557 सामान्य पर्यवेक्षक, 188 पुलिस पर्यवेक्षक और 366 व्यय पर्यवेक्षक हैं। आयोग ने पर्यवेक्षकों को कल तक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचने का आदेश दिया है।