मार्च 26, 2026 10:59 पूर्वाह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने असम, केरलम, पुडुचेरी सहित कई राज्यों के उपचुनावों के नामांकन पत्रों की जांच पूरी की

निर्वाचन आयोग ने असम, केरलम, पुडुचेरी और चार अन्य राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली है। इन राज्यों में 9 अप्रैल को मतदान होगा। आयोग ने एक बयान में कहा कि जांच के बाद 2140 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें असम के 789, केरलम के 985 और पुद्दुचेरी के 366 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, चार राज्यों में होने वाले उपचुनावों में 66 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इनमें गोवा से तीन, कर्नाटक से पचास, नागालैंड से सात और त्रिपुरा से छह उम्मीदवार शामिल हैं। उम्मीदवार आज दोपहर तीन बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।