निर्वाचन आयोग ने आज बताया कि चार नवम्बर से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, एस आई आर का दूसरे चरण शुरू किया गया है। अभियान के दौरान 50 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्र बांटे जा चुके हैं। यह इस चरण में कवर होने वाले कुल 51 करोड़ मतदाताओं का 98 प्रतिशत है। सबसे अधिक 15 करोड़ 37 लाख से ज़्यादा गणना प्रपत्र उत्तर प्रदेश में दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल में सात करोड 64 लाख से अधिक गणना प्रपत्र दिए गए हैं। दूसरे चरण में निर्वाचन आयोग ने नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है। यह कार्य अगले महीने की 4 तारीख तक चलेगा।
Site Admin | नवम्बर 20, 2025 4:59 अपराह्न
निर्वाचन आयोग ने 4 नवंबर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण की शुरुआत की