अप्रैल 8, 2026 1:27 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने दिया आश्वासन पश्चिम बंगाल में बिना किसी बाधा के संपन्न होंगे चुनाव

निर्वाचन आयोग ने आश्वासन दिया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव किसी भी प्रकार के भय, हिंसा, धमकी, प्रलोभन और बिना किसी बाधा के संपन्न होंगे। आयोग ने तृणमूल कांग्रेस – टीएमसी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही।

इससे पहले, टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और तटस्थता को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। इस प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष, साकेत गोखले और मेनका गुरुस्वामी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चुनाव कराने वालों की निष्‍पक्षता में किसी भी प्रकार की कमी सीधे तौर पर परिणाम की विश्वसनीयता और लोकतांत्रिक संस्थाओं में नागरिकों के विश्वास को प्रभावित करती है। टीएमसी ने आयोग से इन चिंताओं का संज्ञान लेने और त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई के माध्यम से विश्वास को बनाए रखने का आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला