निर्वाचन आयोग ने आज 1988 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनजीत सिंह को असम विधानसभा के आम चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आयोग ने बताया कि श्री सिंह को असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संचालन का निरीक्षण करने तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए समय-समय पर असम का दौरा करना होगा। आयोग ने कहा कि श्री सिंह असम के मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ तालेमल से असम का दौरा करेंगे।
News On AIR | मार्च 16, 2026 5:56 अपराह्न
निर्वाचन आयोग ने मनजीत सिंह को असम चुनाव के लिए नियुक्त किया विशेष पर्यवेक्षक