त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के आगामी चुनाव के मद्देनजर राज्य भर में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भाजपा, तिप्रा मोथा, सीपीआई (एम), कांग्रेस, आई.पी.एफ.टी और निर्दलीय उम्मीदवारों सहित प्रमुख दावेदार रैलियों और जनसभाओं के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। आज धलाई जिले के गंडाचेरा में एक चुनावी रैली आयोजित की गई। इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने गंगानगर-गोंडात्विसा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार भूमिकानंद रियांग और रायमावली निर्वाचन क्षेत्र से समीर रंजन त्रिपुरा के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वदेशी समुदायों की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ उनकी सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है। इस बीच, अन्य राजनीतिक दलों ने भी रैलियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
News On AIR | अप्रैल 4, 2026 5:53 अपराह्न
त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के आगामी चुनाव के मद्देनजर राज्य भर में चुनाव प्रचार तेज