दिसम्बर 1, 2024 8:24 अपराह्न

printer

एकनाथ शिंदे ने भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए बिना शर्त समर्थन दोहराया

महाराष्‍ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन दोहराया है।

 

उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है। मुंबई लौटने से पहले सतारा में संवाददाताओं से बातचीत में श्री शिंदे ने कहा कि वे व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बाद आराम करने के लिए अपने पैतृक गांव चले गए थे।

 

उन्होंने यह भी पुष्टि की कि वे बुखार से ठीक हो गए हैं और उनका स्वास्थ्य अच्छा है। श्री शिंदे ने महायुति नेताओं के बीच एकता की बात भी की और दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यों को इतिहास में याद किया जाएगा।

 

उन्‍होंने बताया कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला कल तक कर लिया जाएगा।