मार्च 21, 2026 4:29 अपराह्न

printer

करगिल में सादगी और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाई जा रही ईद-उल-फित्र

लद्दाख के करगिल जिले में ईद-उल-फित्र धार्मिक श्रद्धा और सादगी के साथ मनाई जा रही है। हजारों लोग ईद की नमाज के लिए एक विशेष स्‍थान पर एकत्रित हुए। मुख्‍य सामूहिक नमाज इंकलाब मंजिल और हुसैनी पार्क में अदा की गई जहां बड़ी संख्‍या में नमाजियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और विश्‍व में शांति, एकता और सद्भाव के लिए दुआ की। इसी तरह, ईद की नमाज द्रास, सांकू, ताईस्रु, चिक्‍तान और जांस्‍कर में भी आयोजित हुई। इस अवसर पर लोगों को गरीबों और जरूरतमंदों को फितरा देते हुए भी देखा गया, जो ईद से जुड़ी एक विशेष परम्‍परा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला