मई 20, 2025 7:19 अपराह्न

printer

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम पोषण योजना के कार्यान्वयन से संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के समग्र प्रदर्शन की समीक्षा की

 

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज पीएम पोषण योजना के कार्यान्वयन से संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के समग्र प्रदर्शन की समीक्षा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री प्रधान ने कहा कि पीएम पोषण योजना बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार, बालवाटिका से कक्षा 8 तक नामांकन और उपस्थिति को बढ़ावा देने और ड्रॉप-आउट को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। श्री प्रधान ने खाद्यान्न उपयोग, सामाजिक लेखा परीक्षा, स्कूल पोषण उद्यान, तिथि भोजन, स्वास्थ्य जांच सहित कई योजना के कार्यान्वयन में प्रभावी योगदान देने के लिए कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रभावी और वास्तविक समय की निगरानी के लिए पीएम पोषण प्रदान करने वाले सभी स्कूलों द्वारा सौ प्रतिशत अनुपालन और डेटा प्रविष्टि बनाए रखने की भी सलाह दी।