दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज दिल्ली राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 223वीं रैंक हासिल करने पर शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सूद ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के उच्च शिक्षा तंत्र की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में संस्थानों ने अनुसंधान, नवाचार और अकादमिक गुणवत्ता में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी शिक्षा परिदृश्य का निर्माण कर रहे हैं जो सभी युवाओं को सशक्त बनाता है और विश्व मंच पर भारत की स्थिति को मजबूत करता है।
News On AIR | मार्च 28, 2026 7:19 अपराह्न
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने एनएलयू दिल्ली को क्यूएस रैंकिंग 2026 में 223वीं रैंक पर बधाई दी