मई 9, 2026 5:32 अपराह्न

printer

ईडी ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़े एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। इससे पहले, ईडी ने इस मामले में दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में पांच स्थानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) 2002 की आपराधिक धाराओं के अंतर्गत की गई है।

ईडी ने बताया कि यह मामला 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मोबाइल फोन की फर्जी जीएसटी खरीद और दुबई से भारत में अवैध रूप मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है। ईडी ने कथित तौर पर दिल्ली स्थित गैर-मौजूद फर्मों से कई फर्जी जीएसटी बिल प्राप्त किए, ताकि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट, निर्यात क्रेडिट पर जीएसटी रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक लाभ का दावा किया जा सके। ईडी के अनुसार, इन लेन-देन से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला