अगस्त 8, 2025 5:58 अपराह्न

printer

ई-मतदाता सूची हटाने के आरोपों का ईसीआई ने किया खंडन, सभी राज्यों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध

निर्वाचन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया। आयोग ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें यह आरोप लगाया गया कि आयोग द्वारा रातोंरात अपनी वेबसाइट से कई राज्यों की ई-मतदाता सूची को हटा दिया है। 

निर्वाचन आयोग ने इन खबरों को असत्‍य बताते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति voters.eci.gov.in वेबसाइट पर 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से किसी भी प्रदेश की मतदाता सूची डाउनलोड कर सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला