अप्रैल 5, 2026 8:56 अपराह्न

printer

विश्वभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा ईस्टर पर्व, मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी शुभकामनाएं

ईसाई धर्म का महत्‍वपूर्ण त्‍योहार ईस्‍टर आज विश्‍व भर में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उपराज्‍यपाल ने बताया कि यह पवित्र दिन शांति, करुणा और न्याय के प्रति सभी की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाता है। उन्‍होंने बताया कि यीशु मसीह का जीवन और उनका संदेश सभी हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान और अधिक समावेशी और सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

वहीं, राजधानी के सेक्रेट हार्ट गिरिजाघर सहित सभी गिरजाघरों में विशेष प्रर्थाना सेवाएं आयोजित की गई। इस अवसर पर लोगों ने प्रार्थनाएं कर एक दूसरे को बधाई दी और परिवार के साथ मिलकर खुशियां बाटी। यह त्‍योहार गुड-फ्राइडे के दो दिन बाद मनाया जाता है।