दुनियाभर में मनाया जा रहा ईस्टर

दुनियाभर में आज ईस्टर मनाया जा रहा है। यह अवसर प्रार्थना, पश्चाताप और यीशु मसीह के जीवन के अंतिम चरण को याद करने के पवित्र सप्ताह का प्रतीक है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में, उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान लोगों को सत्य, प्रेम, करुणा, त्याग और क्षमा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामना दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने इस दिन को आशा और नवजीवन का उत्सव बताया और विश्वास व्यक्त किया कि यह त्योहार सभी के जीवन को प्रकाशित कर जीवन में शांति और आनंद लाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रभु यीशु की शिक्षाएं करूणा और समाज में एकता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करती हैं।

 

 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला