असम में आज सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केन्द्र राज्य के मोरी गांव जिले में 50 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके आसपास के जिलों में भी महसूस किए गए। अब तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूटान, नेपाल और बंगलादेश जैसे पड़ोसी देशों में भी झटके महसूस हुए।
Site Admin | जनवरी 5, 2026 9:15 पूर्वाह्न
असम में महसूस किए गए 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके