अप्रैल 10, 2026 6:54 अपराह्न | 9th Indian Ocean Conference | EAM S Jaishankar

printer

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मॉरीशस में नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मॉरीशस के पोर्ट लुईस में नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्‍होंने मॉरीशस के राष्‍ट्रपति धरमबीर गाोखूल से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि यह बातचीत दोनों देशों के बीच मित्रता और आपसी साझेदारी को आगे बढ़ाने की दृढ़ प्रतिबद्धता दर्शाती है।
डॉ. जयशंकर ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रविन्द कुमार जगन्नाथ और सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फॉरे से भी मुलाकात की। उन्‍होंने कहा कि भारत सेशेल्स को वर्तमान आर्थिक चुनौतियों का सामना करने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके अलावा श्री जयशंकर ने भूटान के विदेश मंत्री डी.एन. ढुंग्येल से भी बातचीत की। डॉ. जयशंकर ने कहा है कि भारत और भूटान की साझेदारी लगातार प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर है।