अप्रैल 3, 2026 1:18 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में रूस के प्रथम उपप्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने व्यापार, उद्योग, ऊर्जा, उर्वरक, संपर्क और आवागमन के साथ-साथ प्रौद्योगिकी, नवाचार और महत्वपूर्ण खनिजों में नए अवसरों पर केंद्रित व्यापक चर्चा की।

दोनों पक्षों ने पिछले वर्ष दिसंबर में आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के विभिन्न परिणामों के कार्यान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की।

दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया संघर्ष सहित क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया। श्री मंतुरोव दो दिन की भारत यात्रा आए थे।

अपनी यात्रा के दौरान, श्री मंतुरोव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के साथ भी बैठकें कीं।