अप्रैल 10, 2026 8:58 अपराह्न | EAM S Jaishankar

printer

वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत और मॉरीशस की साझेदारी महत्वपूर्ण: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि दुनिया आ़ज उथल-पुथल और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में भारत और मॉरीशस की साझेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। डॉ जयशंकर ने मॉरीशस के पोर्ट लुईस में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में पहली विशेष गुर्दा प्रत्यारोपण इकाई का उद्घाटन किया। इस अवसर पर इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए उन्‍होंने कहा कि भारत एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में मॉरीशस के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। श्री जयशंकर ने कहा कि यह न केवल चिकित्सा क्षेत्र में एक मील का पत्थर है, बल्कि गुर्दा रोगियों के लिए आशा की एक नई किरण भी है।
डॉ. जयशंकर ने कहा कि सर सिवसागुर रामगुलाम राष्ट्रीय अस्पताल, आयुष उत्कृष्टता केंद्र, पशु चिकित्सा विद्यालय और पशु अस्पताल स्वास्थ्य साझेदारी के अगले क्षेत्र होंगे। उन्होंने कहा कि विकास साझेदारी द्विपक्षीय सहयोग का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।