मई 13, 2025 8:36 अपराह्न

printer

अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान देश में कोयले का आयात पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.2 प्रतिशत कम रहा

अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान देश में कोयले का आयात पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.2 प्रतिशत कम रहा। कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि पिछले वर्ष अप्रैल से इस वर्ष फरवरी के दौरान देश में कोयले का आयात  22 करोड़ टन से कुछ अधिक रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 24 करोड़ 20 लाख टन था।

 

बयान में कहा गया है कि आयात घटने से लगभग 6 अरब 93 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि कोयला आधारित बिजली उत्पादन में अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में 2 दशमलव आठ-सात प्रतिशत की वृद्धि हुई है, वहीं, ताप विद्युत संयंत्रों के लिए मिश्रित कोयले के आयात में 38 दशमलव 8 प्रतिशत की कमी आई।