अप्रैल 30, 2025 9:03 अपराह्न

printer

राजधानी में आज दिन में चिलचिलाती धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई

राजधानी में आज दिन में चिलचिलाती धूप के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को अत्‍यधिक गर्मी का सामना करना पड़ा। आज का अधिकतम तापमान 38 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्‍य रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।