अप्रैल 4, 2026 6:24 अपराह्न

printer

पाकिस्तान में व्याप्त भय और असुरक्षा के कारण ईसाई, हिंदू और अन्य समुदायों सहित अल्पसंख्यक आबादी का लगातार पलायन जारी

पाकिस्तान में व्याप्‍त भय और असुरक्षा के कारण ईसाई, हिंदू और अन्य समुदायों सहित अल्पसंख्यक आबादी का लगातार पलायन हो रहा है। 1947 से पूरे पाकिस्‍तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों को सामाजिक पूर्वाग्रह, संस्थागत भेदभाव और लक्षित हिंसा सहित, अत्याचारों का सामना करना पड़ा है। अमरीका स्थित ‘ग्लोबल स्ट्रैट व्यू’ की रिपोर्ट के अनुसार, जबरन धर्मांतरण, कम उम्र में विवाह और कानूनी सुरक्षा में असंगति के कारण अल्पसंख्यक बालिकाएं यह सवाल पूंछने पर मजबूर हैं कि क्या संविधान वास्तव में उनके अधिकारों की रक्षा करता है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में सांप्रदायिक हिंसा की कई घटनाओं ने आधी – अधूरी जवाबदेही के चिंताजनक परिदृश्य को उजागर किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मार्च में नाबालिग ईसाई लड़की मारिया शाहबाज के मामले में पाकिस्तान के संघीय संवैधानिक न्यायालय के हालिया फैसले ने मौजूदा कमजोरियों को उजागर किया, जब न्यायालय ने उसके विवाह को बरकरार रखा और उसकी वापसी की याचिका को खारिज कर दिया। इसी प्रकार कई अल्‍प संख्‍यकों को लगता है कि नागरिक होने के बावजूद, वे अपने अधिकारों, सुरक्षा या गरिमा की रक्षा के लिए राज्य पर भरोसा नहीं कर सकते।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला