कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण देश में किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री चौहान ने कहा कि किसानों की आय न केवल दोगुनी हुई है, बल्कि कई मामलों में तिगुनी और यहां तक कि आठ गुना तक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कृषि बजट, जो पहले केवल 19 हजार 306 करोड़ रुपये था, अब बढ़कर 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि 2014 से देश में खाद्यान्न उत्पादन में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है।