अगस्त 12, 2024 8:49 अपराह्न | उत्‍तराखण्‍ड भूस्‍खलन

printer

उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण चारधाम-यात्रा मार्ग के कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ

 

उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण चारधाम-यात्रा मार्ग के कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेताला और ज्ञानसू के निकट भूस्खलन के बाद यातायात बंद है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, बारकोट के निकट मलबा जमा होने के कारण रास्‍ता बंद है।

 

चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के निकट यातायात प्रभावित है। भूस्खलन के बाद राज्य में गांवों से जुड़ने वाले लगभग 100 सड़क मार्गों पर यातायात बंद है। इस बीच मौसम विभाग ने आज चमोली और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

राज्य के अन्य भागों में भी वर्षा होने का अनुमान है। आगामी कुछ दिनों तक वर्षा जारी रह सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला