प्रदेश में रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण कई नदियां उफान पर हैं। बदायूं, फर्रुखाबाद, बलिया में गंगा, जबकि औरैया व काल्पी में यमुना तथा बाराबंकी और बलिया में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से सभी घाट जलमग्न हो गए हैं। वाराणसी में भी गंगा उफान पर है। इसके साथ ही सहायक नदी वरुणा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। प्रदेश के राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि इस समय 22 जिलों की 43 तहसीलें और 768 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार सभी प्रभावित स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।
Site Admin | अगस्त 27, 2025 1:03 अपराह्न
प्रदेश में लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने से कई नदियां उफान पर
