मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 31, 2024 7:51 अपराह्न

printer

शीतलहर के चलते दिल्ली के विभिन्‍न-हिस्‍सों में बढ़ी ठंड

शीतलहर के चलते दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 17 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा।

 

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाये रहने और शीत लहर चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

 

वहीं, कल का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।