अप्रैल 11, 2026 3:03 अपराह्न

printer

ईस्टर युद्धविराम से पहले ओडेसा पर ड्रोन हमला, 2 की मौत

रूस द्वारा ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के लिए प्रस्तावित 32 घंटे के संघर्ष-विराम के प्रभावी होने से कुछ ही घंटे पहले यूक्रेन के ओडेसा शहर में कल रात ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन से एक आवासीय क्षेत्र पर हमला किया गया जिससे अपार्टमेंट, इमारतों, घरों और एक किंडरगार्डन को नुकसान पहुंचा।
यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार रूस ने 160 ड्रोन से हमले किए जिनमें से 133 मार गिराए गए।
इससे पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऑर्थोडॉक्स ईस्टर सप्ताहांत के दौरान 32 घंटे के युद्धविराम की घोषणा की थी।
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन युद्धविराम की पहल का स्वागत करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला