मध्य सूडान में आज एक अर्धसैनिक समूह रैपिड सपोर्ट फोर्सेज-आर.एस.एफ द्वारा किए गए ड्रोन हमले में एक वाहन पर सवार विस्थापित परिवार के लोगों की मौत हो गई। इस हमले में आठ बच्चों सहित 24 लोग मारे गए हैं। देश में चल रहे युद्ध पर नज़र रखने वाले सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने बताया कि यह हमला उत्तरी कोरदोफान प्रांत के रहाद शहर के पास हुआ। डॉक्टरों के समूह ने एक बयान में कहा कि उत्तरी कोरदोफान के डूबेइकर क्षेत्र में चल रही लड़ाई से भागकर आए विस्थापित लोग वाहन में सवार थे। आरएसएफ की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। सेना और आरएसएफ के बीच पूरे देश में सत्ता संघर्ष शुरू होने के कारण सूडान में अप्रैल 2023 से अराजकता फैली हुई है।
News On AIR | फ़रवरी 7, 2026 5:50 अपराह्न | Drone Attack in Sudan
मध्य सूडान में आरएसएफ के ड्रोन हमले में 24 लोगों की मौत