रेलवे ने रेल सुरक्षा और आधुनिकीकरण को बल देते हुए स्वदेश निर्मित कवच स्वचालित रेलगाड़ी सुरक्षा प्रणाली का उत्तर रेलवे के मुख्य मार्गों पर विस्तार करने को स्वीकृति दे दी है। इस पर लगभग 362 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके अंतर्गत फिरोजपुर और जम्मू डिवीजन के महत्वपूर्ण खण्डों के लगभग 1478 किलोमीटर लम्बे मार्ग पर कवच प्रणाली स्थापित की जाएगी।
रेल मंत्रालय ने बताया है कि परियोजना के अंतर्गत फिरोजपुर डिवीजन के एक हजार किलोमीटर लंबे मार्ग पर कवच प्रणाली लागाई जाएगी। इस पर लगभग 241 करोड़ रुपए की लगात आएगी। जम्मू डिवीजन ने जालंधर सिटी जंक्शन- जम्मू तवी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, बटाला-पठानकोट जंक्शन तथा बनिहाल-बारामूला सेक्शन पर लगभग 121 करोड़ रुपए की लागत से करीब 446 किलोमीटर लम्बे मार्ग पर कवच प्रणाली की व्यवस्था की जाएगी।
कवच प्रणाली भारत की स्वदेश निर्मित ऑटोमैटिक रेलगाड़ी सुरक्षा प्रणाली है। इसमें रेल दुर्घटना को रोकने के लिए आपात स्थिति में स्वत: ब्रेक लगाए जाने की व्यवस्था है।