रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ) ने ओडिशा के तट से दूर चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज में सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (एस.एफ.डी.आर) तकनीक का सफल प्रदर्शन किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस प्रदर्शन से भारत इस तकनीक से लैस विशिष्ट देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है।
मंत्रालय ने बताया कि इस प्रदर्शन से लंबी दूरी की वायु-से-वायु मिसाइलों के विकास में मदद मिलेगी, जिससे शत्रुओं पर सामरिक बढ़त हासिल होगी। मंत्रालय ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एस.एफ.डी.आर तकनीक के सफल प्रदर्शन के लिए डी.आर.डी.ओ और उद्योग जगत की सराहना की।