दिसम्बर 3, 2024 9:14 अपराह्न

printer

डॉ0 वीरेंद्र कुमार ने देश भर में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए 16 पहलों की शुरुआत की

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ0 वीरेंद्र कुमार ने आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में देश भर में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए 16 पहलों की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि यह प्रयास,  समग्र समाज के निर्माण की दिशा में सरकार के दृढ़ संकल्‍प को दर्शाता है।

 

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने  यह  भी कहा कि इन पहलों का उद्देश्‍य सरकार द्वारा प्रत्‍येक दिव्‍यांग जन को समान अवसर प्रदान करना और  सशक्‍त बनाना है। उन्‍होंने कहा कि सरकार दिव्‍यांगजनो के अधिकारों और उनके गौरव के प्रति दृढ़ संकल्‍प है।

 

आज शुरू की गई महत्‍वपूर्ण पहलों में ”कदम नी ज्‍वाइंट”,  कामयाबी की राह -तीसरा भाग, सुगम्‍य भारत अभियान और द ब्रेल बुक पोर्टल शामिल हैं।