पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा सुबह साढ़े नौ बजे नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर श्मशान घाट तक जाएगी।
डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल सुबह उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास से कांग्रेस कार्यालय ले जाया जाएगा और वहां आम जनता और पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कांग्रेस कार्य समिति- सीडब्ल्यूसी ने आज डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर एक शोक प्रस्ताव पारित किया। पार्टी ने डॉ. सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके जीवन और कार्य ने भारत के भाग्य को गहराई से आकार दिया।
प्रस्ताव में अधिक समृद्ध, एकजुट भारत के निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के मूल्यों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई, जैसी उन्होंने कल्पना की थी।